यूपी : सोनिया ने रायबरेली में लगाया जनता दरबार
रायबरेली | यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायबरेली में बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ ‘जनता दरबार’ लगाया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही उन्होंने यहां कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
जनता दरबार में करीब एक हजार से अधिक लोग अपनी समस्याओं को लेकर आए थे। बाद में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें स्थानीय राजनीति के बारे में जानकारी दी। नेताओं ने विधायक दिनेश प्रताप सिंह और उनके दो भाइयों की कथित विरोधी गतिविधियों के बारे में चिंता व्यक्त की। बागी कांग्रेस विधायकों ने 21 अप्रैल को जिले में होने वाली रैली में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है।