पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांस्टेबल के घर में था चोरी का माेबाइल, बरामद करने गई पुलिस टीम पर हमला, सिपाही की अंगुलियां काटी, जीप तोड़ी

कांस्टेबल के घर में था चोरी का माेबाइल, बरामद करने गई पुलिस टीम पर हमला, सिपाही की अंगुलियां काटी, जीप तोड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर | लालगढ़ थाना क्षेत्र के पन्नीवाली में यहीं के पंकज अरोड़ा चोरी का मोबाइल बरामद करने गई पुलिस टीम पर सोमवार को एक परिवार ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने कस्सी से कांस्टेबल की अंगुलियां काट दी और पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त की। हमलावर परिवार का एक सदस्य भी कांस्टेबल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ट्रेस करने पर पुलिस को फोन की लोकेशन मुकेश के घर मिली। पुलिस वहां पहुंची तो मुकेश, भाई रमेश, पिता भूप छिंपा सहित अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। जांच में सामने आया कि रमेश छिंपा राजस्थान पुलिस का सिपाही है।

खबरें और भी हैं...