पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केन्द्र ने कहा, जयपुर में जल्द खुलेगी एनसीएलटी की बेंच

केन्द्र ने कहा, जयपुर में जल्द खुलेगी एनसीएलटी की बेंच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | एनसीएलटी (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल) की जयपुर में बेंच नहीं होने को चुनौती देने के मामले में केन्द्र सरकार ने मंगलवार को हाईकोर्ट में कहा कि जल्द ही जयपुर में एनसीएलटी की बेंच खुलेगी।

बेंच खुलने के संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है और इसके खुलने की प्रक्रिया चल रही है। मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नांद्रजोग व न्यायाधीश जीआर मूलचंदानी की खंडपीठ के समक्ष यह आश्वासन राजस्थान बार फैडरेशन की जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान केन्द्र सरकार के एएसजी आरडी रस्तोगी ने दिया। केन्द्र के आश्वासन पर पूछा भी कि बेंच खुलने में कितना समय और लगेगा।

अदालत ने इस मामले में केन्द्र सरकार, राज्य सरकार व कंपनी लॉ बोर्ड से भी आगामी सुनवाई पर जवाब देने के लिए कहा है। याचिका में कहा था कि प्रदेश में कंपनी केसों की सुनवाई नहीं हो पा रही है। केसों की सुनवाई नहीं होने के कारण लिटिगेशन बढ़ रहा है और सीधे हाईकोर्ट में आ रहे हैं। इसलिए इन केसों की नियमित रूप से सुनवाई के लिए भी जयपुर में भी एनसीएलटी की बेंच शुरू की जाए।



बेंच में सदस्यों की नियुक्ति की जाए और शहर में बेंच के लिए जगह की भी व्यवस्था की जाए ताकि बेंच स्थापित हो सके। अदालत ने बेंच के गठन के संबंध में केन्द्र व राज्य सरकार सहित सीएलबी को जवाब देने के लिए कहा।

खबरें और भी हैं...