17 आईपीएस अफसरों को एक साल पहले मिला सलेक्शन ग्रेड
जयपुर | राज्य के 17 आईपीएस अफसरों को एक साल पहले सलेक्शन ग्रेड पहले मिला है। 9 अफसरों को डीआईजीपी ग्रेड का 1 वर्ष पहले लाभ मिल गया। इससे लाभान्वित होने वाले 2003 बैच के आईपीएस यूएल छनवाल, रिटायर्ड आईपीएस महमूद आलम तारीक, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार, संजय श्रोत्रिय, ललित माहेश्वरी, रविदत्त गौड़, लक्ष्मण गौड़, प्रसन्न खमेसरा को एक जनवरी 2016 से सलेक्शन ग्रेड मिला है। जबकि कृष्ण सहाय मीणा, ओमप्रकाश दायमा, जयनारायण, सत्येंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, संदीप सिंह चौहान, अशोक गुप्ता और सवाई सिंह गोदारा को एक जनवरी 2018 से सलेक्शन ग्रेड मिला है, लेकिन इन्हें डीआईजीपी ग्रेड के योग्य नहीं माना गया है। कार्मिक विभाग की ओर से मंगलवार को आदेश जारी किया गया है।