पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फोटोग्राफी... अलास्का में ऐसी होती है बुश विमानों की पार्किंग, स्थानीय लोग एवं पर्यटक इसी का उपयोग करते हैं

फोटोग्राफी... अलास्का में ऐसी होती है बुश विमानों की पार्किंग, स्थानीय लोग एवं पर्यटक इसी का उपयोग करते हैं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यह फोटो अमेरिकी राज्य अलास्का की झील का है, जहां बुश प्लेन की पार्किंग है। छोटे आकार वाले ये विमान वहां पानी में भी चल सकते हैं और उड़ान भी भर सकते हैं। अलास्का राज्य अमेरिका का सबसे अलग और कनाडा के समीप स्थित है। यहां की पर्वत शृंखला साल में ज्यादातर समय बर्फ से ढंकी होती है। वहां एडवेंचर गतिविधियां भी अधिक होती हैं, इसलिए इन विमानों का उपयोग टैक्सी के तौर पर किया जाता है। आवागमन के साधन ज्यादा नहीं होने के कारण बुश विमानों की टैक्सी सेवा ज्यादा प्रचलित है। खासतौर पर दूरस्थ इलाकों में पहुंचने के लिए इन विमानों का उपयोग किया जाता है। झीलों के किनारे बसे गांवों में ये विमान आसानी से देखे जा सकते हैं, वहां गांवों में हवाई पट्‌टी का निर्माण इसीलिए किया जाता है। शहरी क्षेत्रों में वाहन चलते हैं, लेकिन जब किसी पहाड़ी क्षेत्र में जाना होता है तो स्थानीय लोग एवं पर्यटक बुश विमानों से जाते हैं। reddit.com

खबरें और भी हैं...