पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंजाब नेशनल बैंक को तिमाही में 13,417 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा

पंजाब नेशनल बैंक को तिमाही में 13,417 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंक को एक तिमाही में सबसे बड़ा घाटा

नई दिल्ली| घोटाले की मार झेल रहे पंजाब नेशनल बैंक को मार्च तिमाही में 13,416.91 करोड़ रुपए का भारी शुद्ध घाटा हुआ है। ऐसा मुख्य रूप से फंसे कर्ज की वजह से हुआ है। किसी एक तिमाही में यह पीएनबी का सबसे बड़ा घाटा है। बैंक को 2016-17 की इसी तिमाही में 261.90 करोड़ रुपए का लाभ हुआ था। कुल आमदनी भी चौथी तिमाही में पिछले साल के मुकाबले 14,989.33 करोड़ रुपए से घटकर 12,945.68 करोड़ रुपए पर रह गई है। बैंक को ग्रास नेट परफॉर्मिंग असेट्स (एनपीए) या फंसे कर्ज से बड़ी क्षति हुई है, जो इस साल मार्च अंत में बढ़कर 18.38 फीसदी हो गया। पिछले साल यह 12.53 फीसदी था। नेट एनपीए पिछले साल की तुलना में 7.81 फीसदी से बढ़कर 11.24 फीसदी हो गया।

खबरें और भी हैं...