पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोहट में रामलला की मंगल आरती के रामायण नाट्य मंचन का समापन

रोहट में रामलला की मंगल आरती के रामायण नाट्य मंचन का समापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहट में रामलला की मंगल आरती के रामायण नाट्य मंचन का समापन

भास्कर न्यूज | रोहट

कस्बे के कंसारों का मठ वैद्यनाथ महादेव मन्दिर परिसर में रविवार देर रात को श्री रामायण कथा के नाट्य मंचन का श्रीराम दरबार की झांकी के साथ समापन हुआ। श्री रामायण का देर शाम को रामलला की मंगल आरती के साथ शुभारंभ हुआ इसके बाद श्रीराम रावण युद्घ की प्रस्तुति के साथ अप्रतिम समय में रावण द्वारा श्री लक्ष्मण को उपदेशों के साथ ज्ञान दिया गया रावण के मृत्यु के मंचन के बाद श्री रामदरबार की झांकी सजाई गई जिसमें श्रीराम, श्री लक्ष्मण, जानकी माता व श्री हनुमानजी विराजमान रहे रोहट तहसीलदार ताराचंद प्रजापत सहित श्रद्घालुओं द्वारा रामदरबार की आरती तिलक आदि की रस्में की गई। अंत में श्री राम दरबार की भव्य आरती व धार्मिक प्रस्तुतियों के साथ श्री रामायण कथा के नाट्य मंचन का समापन हुआ। इलाहाबाद से पहुंचे कलाकारों द्वारा श्री रामायण का विभिन्न वेशभुषाओं में भव्य नाट्य मंचन किया जिसको दर्शकों ने सराहा। इस अवसर पर प्रकाश लक्षकार, लूणदास वैष्णव, घनश्यामदास, ओमप्रकाश, कपूरचंद आदि महिलाओं व दर्शकों की मौजूदगी रही।

खबरें और भी हैं...