पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 7 दिन का दैनिक भास्कर जोधपुर महोत्सव आज से

7 दिन का दैनिक भास्कर जोधपुर महोत्सव आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूर्यनगरी के 560वें स्थापना दिवस और जोधपुर में दैनिक भास्कर की ऐतिहासिक सफलता के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में दैनिक भास्कर व अमर आदेश्वर इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर से मनाए जा रहे सात दिवसीय जश्न की शुरुआत रविवार शाम हास्य कवि सम्मेलन से होगी। सम्मेलन शास्त्रीनगर स्थित एल्कोबेक्स मैटल्स ग्राउंड पर शाम सात बजे से शुरू होगा। इसमें देश के नामचीन हास्य कवि पिछले चार साल के सियासी उथल-पुथल सहित अन्य ज्वलंत मुद्‌दों पर रात 12 बजे तक हास्य रचनाएं पेश करेंगे। मंच पर वे कवि होंगे, जो हास्य के नामचीन हस्ताक्षर हैं और गंभीर बात को भी हल्के-फुल्के अंदाज में कहने में माहिर हैं। फिर चाहे सुरेंद्र शर्मा हों, जिनकी उपस्थिति से ही हंसी छूट जाती है या ममता शर्मा जो हास्य को गीतों के जरिए पेश करने के लिए जानी जाती हैं। कवि सम्मेलन के संयोजक संपत सरल घटनाक्रम को किस्सों में जोड़कर हास्य पैदा करने में माहिर हैं तो विनीत चौहान राजनीति और देशभक्ति पर अपने जोशीले शब्दों के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप चौबे का हास्य अंदाज जुदा है और उनकी ‘रेलवे की जनरल बोगी’ वाली कविता आज भी कवि सम्मेलनों में बड़े चाव से सुनी जा रही है।

पहले दिन हास्य कवि सम्मेलन में गुदगुदाएंगे सुरेंद्र शर्मा, ममता शर्मा और संपत सरल सहित कई नामचीन कवि

खबरें और भी हैं...