पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेट एयरवेज भी खरीदना चाहती है एयर इंडिया को

जेट एयरवेज भी खरीदना चाहती है एयर इंडिया को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली| सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया को खरीदने की होड़ में अब भारतीय एयरलाइंस जेट एयरवेज भी शामिल होती नजर आ रही है।

जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल ने इंग्लैंड के मैनचेस्टर में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैं इस बात से इनकार नहीं करता हूं कि एयर इंडिया पर मेरी नजर नहीं है। हम हमेशा सोचते हैं कि हमारे लिए और देश के लिए क्या बेहतर है।

इससे पहले इंडिगो ने सार्वजनिक तौर पर एयर इंडिया के पार्ट्स खरीदने का ऐलान किया है। गोयल ने कहा देश की जनता के टैक्स से चलने वाली एयरलाइन को नुकसान से बचाया नहीं जा सका है। प्रधानमंत्री मोदी के लिए जरूरी है कि मुक्त बाजार के लिए महत्वपूर्ण फैसला लें। गोयल ने कहा कि एयर इंडिया का निजीकरण करने का फैसला बहुत अच्छा है।

सरकार ने एयर इंडिया का 76 फीसदी हिस्सा और एयर इंडिया एक्सप्रेस को पूरी तरह एक ही खरीदार को बेचने का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा आधे ग्राउंड हैंडलिंग सब्सिडियरी को अलग-अलग बेचा जाना है।

सिंगापुर एयरलाइंस और टाटा ग्रुप की विस्तारा एयरलाइंस ने इसे खरीदने में रुचि दिखाई है लेकिन बहुत कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है।

खबरें और भी हैं...