हैदराबाद | प्रसिद्ध कृष्णा (30/4) की शानदार गेंदबाजी और क्रिस लिन (55) व रोबिन उथप्पा (45) के पारियों से कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल-11 में सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया। सनराइजर्स ने 9 विकेट पर 172 रन बनाए। शिखर धवन ने 50, विलियम्सन ने 36, श्रीवत्स गोस्वामी ने 35 और मनीष पांडे ने 25 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन बनाकर मैच जीत लिया। कोलकाता के 14 मैचों में 8 जीत से 16 अंक हो गए हैं। वहीं सनराइजर्स की 14 मैचों में यह पांचवीं हार है और वह 18 अंकों के शीर्ष पर है।