पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों को कर्ज मुक्त कराने के लिए केंद्र बनाए योजना

किसानों को कर्ज मुक्त कराने के लिए केंद्र बनाए योजना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवगंज | भारतीय किसान संघ शिवगंज की तहसील स्तरीय बैठक शनिवार को जागनाथ महोदव मंदिर परिसर में अध्यक्ष हजारीमल सोलंकी की अध्यक्षता एवं जिलाध्यक्ष बस्तीमल माली के सानिध्य में आयोजित की गई, जिसमें सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर किसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाने के लिए केंद्र सरकार को ऋण मुक्त योजना तैयार कराने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे सिंधिया को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया है। बैठक में किसान संघ के संरक्षक चुन्नीलाल परिहार ने बताया कि प्रदेश में कई किसान इस समय कर्ज से डूबे हुए है, जिससे वह अपने परिवार का पालन-पोषण भी सही ढंग से नहीं कर पा रहे है।



बीज, खाद, कीटनाशक, कृषि उपकरणों की लागतों पर कोई नियंत्रण भी नहीं है, ऐसे में किसान ठगा जा रहा है। फसल की उपज के दाम तो कम मिल रहे है, जबकि उन्हें कृषि कार्य संबंधित संसाधनों के भाव अधिक चुकाने पड़ रहे है। किसानों को कर्ज मुक्त नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में कृषि कार्य चौपट हो जाएगा। बैठक में फसल बीमा योजना, सरसों, चना, गेंहू, लहसून, प्याज आदि उपजों का समर्थन मूल्य समेत कई बिंदुओं पर विचार विर्मश किया गया। बैठक में किसानों को कर्ज मुक्त कराने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने का प्रस्ताव लिया। बैठक में गोविंदराम, रघुनाथराम मीणा, जगाराम मीणा, जयसिंह, बाबूसिंह राव, देवाराम, भैराराम माली, मंछाराम, पाताराम, उम्मेदसिंह, भबुताराम सुथार, जुजाराम मीणा, रतनसिंह, दिलीपसिंह, चुन्नाराम कुम्हार व नेनाराम मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...