पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फोरलेन किनारे खड़े अधेड़ को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

फोरलेन किनारे खड़े अधेड़ को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरुपगंज | उदयपुर-पालनपुर फोरलेन पर उडवारिया पेट्रोल पंप के सामने रोड के किनारे खड़े अधेड को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी, जिसकी अस्पताल लाते समय मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सरगामाता वाटेरा जोड़ निवासी वीनाराम पुत्र भोईलाराम गमेती भील ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर को वो और उसका रिश्तेदार काला (50) पुत्र सोना गमेती भील निवासी सेमली फली भूला बाइक से सरूपगंज आ रहे थे। वीनाराम रास्ते में पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने गया, जबकि काला रोड किनारे साइड में खड़ा था तभी सरूपगंज टोल प्लाजा की ओर से सफेद कलर की कार के चालक ने तेजगति व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए उसको टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। लोगों की सहायता से घायल काला को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, लेकिन सिर में गंभीर चोंट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

खबरें और भी हैं...