पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीणों के विरोध करने के बाद दूदापुरा गांव पहुंचे तहसीलदार, हटाया अतिक्रमण

ग्रामीणों के विरोध करने के बाद दूदापुरा गांव पहुंचे तहसीलदार, हटाया अतिक्रमण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्मशान भूमि जाने वाले रास्ते और उसके आसपास भूमि पर अवैध रूप से दूदापुरा गांव के प्रभावशाली व्यक्ति ने अतिक्रमण कर रखा था। जिसको हटाने को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रकट किया। उसके कुछ समय बाद अतिक्रमण हटाने को लेकर पटवारी एवं भू.निरीक्षक अधिकारी दूदापुरा गांव पहुंचे। मगर ग्रामीणों की मांग के अनुसार अतिक्रमण नहीं हटाने के बाद ग्रामीणों ने रोष प्रकट किया। वहीं ग्रामीणों के बढ़ते विरोध को देख देसूरी तहसीलदार दोपहर बाद दूदापुरा गांव पहुंचे। उन्होंने रिकॉर्ड के अनुसार जेसीबी चलाकर श्मशान भूमि के रास्ते व आसपास की भूमि से अतिक्रमण हटाया। शेष भूमि से अतिक्रमण ग्रामीणों की सहमति से मंगलवार को हटाने की कार्रवाई प्रशासन द्वारा की जाएगी।

दूदापुरा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि सार्वजनिक श्मशान भूमि की तरफ जाने वाले रास्ते और उसके आसपास भूमि पर गांव के प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा पिछले कई वर्षों से अतिक्रमण कर रखा था। जिसके कारण ग्रामीणों को परेशान का सामना करना पड़ रहा था। जिसको हटाने को लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत की। मगर प्रशासन ने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया।

जिसके कारण दूदापुरा गांव में अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा था। शनिवार को अतिक्रमण हटाने को लेकर ग्रामीणों में रोष फैल गया, जिसके बाद ग्रामीण ग्राम पंचायत के बाहर एकत्रित हो गए और सरपंच संपतदास वैष्णव को इसकी सूचना दी, जिसके बाद सरपंच पंचायत पहुंचे। उन्होंने अतिक्रमण हटाने की लेकर प्रशासन को सूचित किया। इस दौरान विरोध कर रहे ग्रामीण श्मशान भूमि पहुंचे। कुछ ही समय के बाद दुदापुरा पटवारी और भू.निरीक्षक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

मगर वहां श्मशान भूमि के रास्ते से ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दोनों की ओर से शुरू की गई। मगर ग्रामीणों ने यह कहते हुए विरोध शुरू कर दिया कि श्मशान भूमि के आसपास से भी अतिक्रमण हटाया जाए। जिसको लेकर भूमि का सीमांकन करने की मांग ग्रामीणों की ओर से की गई। मगर पटवारी और भू.निरीक्षक अधिकारी ने ग्रामीणों के विरोध के बावजूद मात्र रास्ते से ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों के लगातार विरोध बढ़ते देख स्वयं तहसीलदार ईश्वरलाल खटीक दूदापुरा गांव पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या को सुनकर श्मशान भूमि के रास्ते सहित आसपास की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर जेसीबी चलाकर श्मशान भूमि से अतिक्रमण हटा दिया। जबकि शेष भूमि से मंगलवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस दौरान समाराम चौधरी उपसरपंच, भंवरलाल घांची, नेमाराम घांची, वालाराम चौधरी, वागाराम घांची, नेमाराम चौधरी, हिंदूराम घांची, रताराम चौधरी, मांगीलाल घांची सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

ग्रामीण पटवारी व भू.निरीक्षक की कार्रवाई से नहीं थे संतुष्ट : श्मशान भूमि के रास्ते और आसपास की भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर दूदापुरा गांव के ग्रामीण तेज धूप में विरोध कर रहे थे। ऐसे में अतिक्रमण हटाने को लेकर दूदापुरा पटवारी और भू.निरीक्षक अधिकारी पहुंचे। मगर उनके द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर ग्रामीण संतुष्ट नहीं थे।

मंगलवार को फिर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी

देसूरी. दूदापुरा गांव में श्मशान भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर ग्रामीण विरोध करते हुए।

श्मशान भूमि पर हो रखा था अतिक्रमण

दूदापुरा गांव की सार्वजनिक श्मशान भूमि सहित आसपास भूमि और रास्ते पर अवैध रूप से अतिक्रमण गांव के ही प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा कर रखा था। जिसको हटाने को लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार विरोध किया, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

मौके पर तहसीलदार पहुंचे, हटाया अतिक्रमण

दूदापुरा गांव में श्मशान भूमि और रास्ते से अतिक्रमण हटाने को लेकर ग्रामीणों द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया। जिसके बाद देसूरी तहसीलदार ने ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की उपस्थिति में अतिक्रमण को हटाया गया।

प्रशासन की उपस्थिति में हटाया गया अतिक्रमण

दूदापुरा गांव की श्मशान भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया। जिसके बाद प्रशासन की उपस्थिति में श्मशान भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। -संपतदास वैष्णव, सरपंच, दूदापुरा

खबरें और भी हैं...