पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ढारिया में खेतलाजी, जवाली में सरिया देवी मंदिर की वर्षगांठ मनाई

ढारिया में खेतलाजी, जवाली में सरिया देवी मंदिर की वर्षगांठ मनाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढारिया में खेतलाजी, जवाली में सरिया देवी मंदिर की वर्षगांठ मनाई

जवाली| निकटवर्ती ढारिया में खेतलाजी मंदिर का वार्षिक ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इससे पूर्व एक शाम खेतलाजी के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या का आगाज गणपति वंदना से हुआ। इसके बाद गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस दौरान विधायक केसाराम चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष खीमाराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष फतेहसिंह, छत्तरसिंह,गणेशराम आदि मौजूद थे। इसी तरह जवाली के सरिया देवी मंदिर के प्रांगण में शनिवार को नवमी वर्षगांठ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर ध्वजारोहण, महाप्रसादी सहित प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद चौधरी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष खीमाराम, प्रधान नवरतन चौधरी, सरपंच मदनराज जैन,पूर्व सरपंच रघुवीरसिंह मेड़तिया, गणेशराम आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...