चंडावल| ग्राम में गोरक्षा आपातकालीन सेवा समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव कार्यक्रम के तहत नानी बाई रो मायरो कथा वाचन व धार्मिक आयोजन सोमवार से शुरू होगा। कार्यक्रम आयोजक गोरक्षा आपातकालीन सेवा समिति अध्यक्ष जीतेंद्रसिंह चौहान बावजी ने बताया कि नानी बाई रो मायरा कथा वाचन का कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में सवेरे 9 से 12 बजे तक होगा।