- Hindi News
- National
- फुटबॉल वर्ल्ड कप : ब्राजील ने 23 सदस्यीय संभावित टीम घोषित की, नेमार की वापसी
फुटबॉल वर्ल्ड कप : ब्राजील ने 23 सदस्यीय संभावित टीम घोषित की, नेमार की वापसी
रियो डि जेनेरो/सेन जोस| ब्राजील और कोस्टा रिका ने रूस में 14 जून से होने वाले फुटबाॅल वर्ल्ड कप के लिए अपनी-अपनी 23 सदस्यीय संभावित टीम की घोषणा कर दी है। ब्राजील टीम ने चोटिल डेनी एल्वेस की जगह डेनिलो और फेगनर को चुना है। चोटिल नेमार की भी वापसी हुई है। कोस्टा रिका की टीम में पिछले वर्ल्ड कप में खेलने वाले 11 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। कोलंबिया, मैक्सिको, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, पुर्तगाल और ट्यूनीशिया ने भी अपनी-अपनी 30 सदस्यीय संभावित टीमें घोषित कर दी हैं।
कोस्टा रिका की संभावित टीम
गोलकीपर: नवास, पेट्रिक पेंबर्टन, लियोनेल मोरेरा। डिफेंडर: गेंबोआ, इयान स्मिथ, माटारिटा, ओविडो, दुआर्ते, गोंजालेज, काल्वो, केंडल वाटसन, एकोस्टा। मिडफील्डर: डेविड गजमेन, येल्तसिन तेजेदा, सेल्सो बोर्गेस, एजोफेफा, राेडनी वेलेस, ब्रायन रुईज, कोलेन्ड्रेस, बोलानोस। फॉरवर्ड: जोहान वेनेगास, कैंपबेल, मार्को उरेना।
ब्राजील की संभावित टीम
गोलकीपर: एलिसन, एडरसन, कासिओ। डिफेंडर: मिरांडा, मारक्विनहोस, थियागो सिल्वा, मार्सेलो, फिलिप लुुईस, फेगनर, पेड्रो गेरोमेल, डेनिलो। मिडफील्डर: केसमिरो, फर्नांडिन्हो, पॉलिन्हो, रेनाटो ऑगस्टो, फिलिप कॉटिन्हो, विलियन, फ्रेड। फॉरवर्ड: गेब्रियल जीसस, रॉबर्टो फरमिनो, डगलस कोस्टा, टाइसन, नेमार।