तीन दिवसीय नि:शुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर
निमाज| भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर एवं जैन परमार्थ सेवा ट्रस्ट निमाज के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय विशाल नि:शुल्क दिव्यांग उपकरण शिविर का शुभारंभ बुधवार सुबह 11 बजे कस्बे के बस स्टैंड स्थित सेठ मेघराज ठालिया स्कूल में होगा। अजमेर समिति के संयुक्त सचिव सुरेश मेहरा ने बताया कि इस तीन दिवसीय शिविर में दिव्यांगों को लगभग 900 उपकरण वितरण किए जाएंगे।
जिसमें ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, कृत्रिम पैर, कृत्रिम हाथ, कैलिपर्स आदि हाथोंहाथ बनाकर पूर्व में चयनित दिव्यांगों को दिए जाएंगे। कस्बे के पारसमल जैन ने बताया कि शिविर को लेकर जैन परमार्थ सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हैं।