रोडवेज बस के नीचे आ गया साइकिल सवार, बस ऊपर से निकली, बच्चा सकुशल
सादड़ी. रोडवेज बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई साइकिल।
सादड़ी | रणकपुर रोड स्थित इच्छा पूर्ण हनुमानजी मंदिर के पास मंगलवार शाम एक साइकिल सवार रोडवेज बस के नीचे आ गया। उसके ऊपर बस भी गुजर गई, मगर चारों पहियों के बीच में होने के कारण वह सकुशल बच गया। उसे हल्की चोटें जरूर आई है। एएसआई रणजीत सिंह उदावत ने बताया कि मीणों का झूंपा निवासी आकाश पुत्र बाबूलाल रणकपुर रोड स्थित मैदान से खेलकर साइकिल लेकर अपने घर जा रहा था। इस दौरान उदयपुर से जोधपुर जा रही बस ने साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में आकाश बच गया। पुलिस ने घायल के पिता बाबूलाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।