रोहट में रामायण नाट्य मंचन का हुआ समापन
रोहट | कस्बे के कंसारों का मठ वैद्यनाथ महादेव मन्दिर परिसर में रविवार देर रात को श्री रामायण कथा के नाट्य मंचन का श्रीराम दरबार की झांकी के साथ समापन हुआ। श्री रामायण का देर शाम को रामलला की मंगल आरती के साथ शुभारंभ हुआ इसके बाद श्रीराम रावण युद्घ की प्रस्तुति के साथ अप्रतिम समय में रावण द्वारा श्री लक्ष्मण को उपदेशों के साथ ज्ञान दिया गया रावण के मृत्यु के मंचन के बाद श्री रामदरबार की झांकी सजाई गई।