पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बस के नीचे आ गया साइकिल सवार पूरी बस निकली, बच्चा सकुशल

बस के नीचे आ गया साइकिल सवार पूरी बस निकली, बच्चा सकुशल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादड़ी | रणकपुर रोड स्थित इच्छा पूर्ण हनुमानजी मंदिर के पास मंगलवार शाम एक साइकिल सवार रोडवेज बस के नीचे आ गया। उसके ऊपर बस भी गुजर गई, मगर चारों पहियों के बीच में होने के कारण वह सकुशल बच गया। उसे हल्की चोटें जरूर आई है। एएसआई रणजीत सिंह उदावत ने बताया कि मीणों का झूंपा निवासी आकाश पुत्र बाबूलाल रणकपुर रोड स्थित मैदान से खेलकर साइकिल लेकर अपने घर जा रहा था। इस दौरान उदयपुर से जोधपुर जा रही बस ने साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में आकाश बच गया। पुलिस ने घायल के पिता बाबूलाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सादड़ी. रोडवेज बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई साइकिल।

खबरें और भी हैं...