पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलेक्टर का आदेश, बिना सूचना के अधिकारी नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय

कलेक्टर का आदेश, बिना सूचना के अधिकारी नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर का आदेश, बिना सूचना के अधिकारी नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय

सिरोही | कलेक्टर बाबूलाल मीणा ने अधिकारियों को बिना सूचना के मुख्यालय नहीं छोड़ने के आदेश जारी किए है। कलेक्टर ने बताया कि जिला स्तरीय अधिकारियों एवं उनके अधीनस्थ अधिकारियों को अपने उच्चाधिकारियों से अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ने की अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर देते है, जिसकी कलेक्टर कार्यालय को अवकाश की सूचना नहीं होती। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि कलेक्टर कार्यालय के अधीनस्थ अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी एवं उनके अधीनस्थ सभी अधिकारी किसी भी प्रकार के अवकाश पर जाने से पूर्व एवं राजपत्रित अवकाशों में अपना मुख्यालय छोड़ने से पूर्व प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत कर अनुमति लेकर ही जाएंगे।

खबरें और भी हैं...