मूक पशुओं की सेवा करने से मिलता है पुण्य: एसपी
देसूरी| मूक पशुओं की सेवा करने जो पुण्य मिलता है वह किसी भी सेवा करने से नहीं मिलता है। यह उद्बोधन एसपी दीपक भार्गव ने श्री मुछाला महावीर जैन मंदिर मुख्य मार्ग पर आदिवासी परिवार द्वारा पशुओं के लिए निर्मित अवाला और प्याऊ का उद्घाटन समारोह में दिया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को मूक पशुओं के लिए भी कुछ कार्य करना चाहिए, जिससे मानव जीवन सफल हो सके। उन्होंने आदिवासी परिवार द्वारा बनाए गये पशुओं के लिए अवाला और मनुष्य के लिए प्याऊ का निर्माण करने पर आभार प्रकट किया।इस दौरान श्री मुछाला जैन पेढ़ी और आदिवासी परिवार ओर एसपी भार्गव का बहुमान किया। श्रीमती आशा महेश हिंगड़ चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निर्माणाधीन चिकित्सालय का निरीक्षण किया।
जहां प्रबंधक महेश हिंगड़ द्वारा चिकित्सालय में की गई आधुनिक चिकित्सा सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एसपी ने निर्माणाधीन आशा आवास भवन और शौचालय एवं स्नानघर का उद्घाटन किया। इस दौरान नाथुसिंह चारण थानाधिकारी देसूरी, नरेंद्रकुमार खींची, हितेश कुमार खींची, हुकमचंद मेहता, रमेश भाई सागर, सेठ आणंद जी कल्याणजी के आरसी मैनेजर नारायणसिंह आशिया, गणेशदास वैष्णव, देवाराम गरासिया, गुलाब पटेल, चैनाराम गरासिया व वागाराम गरासिया उपस्थित थे।