पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • व्यापारी घर में डकैती डालने आए थे, 5 बदमाश गिरफ्तार

व्यापारी घर में डकैती डालने आए थे, 5 बदमाश गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। प्रतापनगर में व्यापारी के घर में डकैती डालने की फिराक में बैठे एक हार्डकोर बदमाश समेत 5 जनों को प्रतापनगर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हरकेश मीणा व कुंजीलाल वजीरपुर सवाईमाधोपुर, गौरव शर्मा, योगेश मीणा व बाल अपचारी महुवा दौसा का है। पुलिस ने उनसे एक देशी कट्टा, कारतूस, धारदार हथियार, एक लग्जरी कार व दो मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।

आरोपियों के खिलाफ पहले से अलग-अलग थानाें में चोरी, लूट, नकबजनी, मारपीट व जानलेवा हमले के मामले दर्ज हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हरकेश 6 माह से फरार था और पुलिस का वांटेड है। आरोपी ने अब तक 500 वाहन चाेरी करना कबूला है। पुलिस हरकेश को पहले भी वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। वह छह माह पहले जेल से बाहर आया था और अपने साथियों के साथ 38 वाहन चोरी किए।

डीसीपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि बुधवार को कुछ संदिग्ध बदमाशों के प्रतापनगर भवानी सिंह स्कूल के निकट एक व्यापारी के घर में डकैती डालने के इरादे से आने की सूचना मिली थी। सूचना पर प्रतापनगर थाना प्रभारी इस्लाम खान के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। जहां वांटेड बदमाश हरकेश बैठा था। पुलिस ने सभी को पकड़कर तलाशी ली तो उनके पास हथियार मिले। पुलिस उन्हें थाने ले आई। जहां पर आरोपियों ने वाहन चोरी व लूट की वारदातें कबूली हैं।

खबरें और भी हैं...