जयपुर। जगतपुरा महादेव नगर में लूट करने के दौरान ज्वैलर को गोली मारने वाले एक बाल अपचारी समेत 2 बदमाशों को प्रतापनगर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विक्रम मीणा बीएससी सैकंड ईयर का छात्र है और तुंगा का रहने वाला है। बाल अपचारी सवाईमाधोपुर का रहने वाला और 11वीं कक्षा का छात्र है।
पुलिस आरोपियों के एक अन्य साथी की तलाश कर रही है। पुलिस ने वारदात में काम ली मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों ने यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर डॉन बनने के लिए लूट की वारदात करने की योजना बनाई थी। एडिशनल पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि 10 मई को महादेव नगर में ज्वैलरी की दुकान में घुसे बदमाशों ने ज्वैलर देशराज यादव के गोली मार दी थी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।