- Hindi News
- National
- हरियाणा में नहरी पानी न मिलने पर जलघर पर जड़ा ताला, समझाने पहुंचे एसडीओ को वहीं बैठाया, एसडीओ ने कान पकड़ मांगी माफी
हरियाणा में नहरी पानी न मिलने पर जलघर पर जड़ा ताला, समझाने पहुंचे एसडीओ को वहीं बैठाया, एसडीओ ने कान पकड़ मांगी माफी
भिवानी | हरियाणा में भिवानी के गांव मंढाना वासी पिछले दो साल से नहरी पानी की सप्लाई को तरस रहे हैं। इससे नाराज महिलाओं ने गांव के जलघर को ताला जड़ दिया। विभाग ने एसडीओ बलवान शर्मा को भेजा। ग्रामीणों ने एसडीओ को वहीं बैठा लिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा। वे विभाग के किसी कर्मचारी को घर नहीं जाने देंगे। महिलाओं ने कहा कि आप यह पानी पी सकते हैं। ऐसे में महिलाओं को गुस्सा देखकर एसडीओ ने अपने कान तक पकड़ लिए। मगर महिलाओं ने कह दिया जब तक समाधान नहीं, तब तक नहीं जाने देंगी।