जयपुर | दैनिक भास्कर और जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी की ओर से 18 से 20 मई तक जयपुर के बीएम बिडला आडिटोरियम में राजस्थान का सबसे बड़ा एज्यूकेशन व कैरियर फेयर आयोजित किया जा रहा है। फेयर पूर्णतया वातानुकूलित होगा व प्रवेश निशुल्क रहेगा। इस तीन दिवसीय फेयर में देश-प्रदेश की जानी मानी सात यूनिवर्सिटीज भाग ले रही हैं। इनमें जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी, जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी, जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी, महर्षि अरविंद यूनिवर्सिटी, मणिपाल यूनिवर्सिटी, विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी, आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी शामिल हैं। इनके अलावा आनंद इंटरनेशनल कॅालेज आफ इंजीनियरिंग, आर्या कॅालेज आफ इंजीनियरिंग एंड इन्फॉर्मेशन एंड टैक्नॉलाजी, यूईएम, इंडियन इंस्टीट्यूट आफ जैम्स एंड ज्वैलरी, आर्या ग्रुप आफ कॉलेजेज, स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट आफ टैक्नॉलाजी मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान, महर्षि अरविंद इंस्टीट्यूट्स, मानसरोवर, परिष्कार कॅालेज भी भाग ले रहे हैं। इसमें युवाओं को बेहतर कैरियर चुनने का अवसर मिलेगा। फेयर में निशुल्क रजिस्ट्रेशन करवाने वाले सभी स्टूडेंट्स को सरप्राइज गिफ्ट दिया जाएगा। फेयर की सह-प्रायोजक एसकेआईटी है।