पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चारभुजा मंदिर प्रतिष्ठा की 5वीं वर्षगांठ पर निकाली शोभायात्रा

चारभुजा मंदिर प्रतिष्ठा की 5वीं वर्षगांठ पर निकाली शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनला. कस्बे के चारभुजा मंदिर की प्रतिष्ठा की 5वीं वर्षगांठ पर गुरुवार को राजपुरोहित युवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया गया। इससे पूर्व एक शाम चारभुजा के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या का आगाज गणपति वंदना से हुआ। इसके बाद गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस अवसर पर गो रक्षा कमांडो फोर्स के शैतानसिंह वरकाणा, भाजयुमो के जिलामंत्री डूंगरसिंह, राजेंद्रसिंह, ओमसिंह, महेंद्रसिंह, नारायणसिंह, रामसिंह,सुमेरसिंह, हीरसिंह,अर्जुनसिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...