नेविगेशन ऑफिसर लेफ्टिनेंट कमांडर स्वाति पी कहती हैं, ‘न्यूजीलैंड से फॉकलैंड जाते वक्त तापमान -5 डिग्री सेल्सियस से कम था और तूफान की गति बहुत ज्यादा होती थी। हमें काफी मुश्कलों का सामना करना पड़ा। 140 किमी प्रति घंटे की गति से आती हवा और 10 मीटर ऊंचाई तक उठती लहरें हमारा रास्ता मुश्किल कर रही थीं लेकिन हमने लड़ाई जारी रखी। कई बार तो हमारी टीम 17 घंटे तक ना कुछ खा पाई ना सो पाई।’