पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वायदा सौदों में भाव घटने से ग्वार सीड व ग्वार गम नरम

वायदा सौदों में भाव घटने से ग्वार सीड व ग्वार गम नरम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वायदा सौदों में नरमी से सोमवार को जयपुर मंडी में ग्वार सीड में गिरावट का रुख रहा। मांग निकलने से खाद्य तेलों में सुधार देखने को मिला। सरसों भी मामूली सुधर गई। सामान्य कारोबार से चना, दाल-दलहन, गेहूं व किराना वस्तुओं के भावों में बदलाव नहीं हुआ।

अनाज-दालें : सामान्य मांग से चने के भावों में बदलाव नहीं हुआ। दाल-दलहन पड़ा रहा। अनाज के भावो में बदलाव देखने को नहीं मिला।

तेल-तिलहन : तेल मिलों की लिवाली से सरसों मिल डिलीवरी में पांच रुपए क्विंटल का मामूली सुधार दर्ज किया। लेकिन मांग निकलने से सरसों एक्सपेलर तेल 40, बॉम्बे पाम तेल 10 और सोया रिफाइंड तेल 30 रुपए क्विंटल सुधर गया।

ग्वार-गम : वायदा सौदों में भाव घटने तथा कमजोर उठाव से हाजिर कारोबार में ग्वार सीड में 25 तथा ग्वार गम में 100 रुपए क्विंटल की गिरावट देखने को मिली।

अनाज : गेहूं मिल डिलीवरी नया 1810-1815, गेहूं दड़ा 1700-1725, मक्का लाल 1300-1500, बाजरा 1125-1150, ज्वार सफेद 2200-2250, ज्वार पीली 1650-1700, जौ लूज 1350-1400 रु. प्रति क्विंटल।

गुड़-चीनी : चीनी 2670-2780 (जीएसटी व मंडी टैक्स अलग), गुड़ 2600-2800 रु. क्विंटल टैक्स पेड।

दाल-दलहन : मूंग मिल डिलीवरी 5000-5100, मोठ 3300-3400, चौला 3800-3900, उड़द 3500-3600, चना जयपुर लाइन 3650-3850, मूंग मोगर 6000-6300, मूंग छिलका 5800-6200, चोला मोगर देसी 4400-4950, उड़द मोगर 4400-5000, अरहर दाल 4900-5400, चना दाल मीडियम 4250-4300, चना दाल बोल्ड 4500-4750 रुपए प्रति क्विंटल।

तेल-तिलहन : सरसों 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों मिल डिलीवरी 4015-4020, बॉम्बे सोया रिफाइंड तेल 7530, जयपुर सरसों एक्सपेलर 7700, बॉम्बे पाम 7240, मूंगफली लूज गुजरात 8100 रुपए प्रति क्विंटल।

किराना : हल्दी पिसाई 8700-8900, निजामाबाद 8800-9400, सांगली 9200-9800, इरोड 8650-9200, लालमिर्च गुंटूर 4800-7000, लालमिर्च मीडियम 4800-6100, लालमिर्च फटकी 3000-4000, लालमिर्च तेजा 8000-9100, लालमिर्च एमपी 6150-7000, धनिया ईगल ब्रांड 5100-6000, धनिया स्कूटर 5500-7000, धनिया दाल कटिंग 5100-6000, रामगंज कटिंग 4200-6000, जीरा अनकट 17400-19500, जीरा कटिंग 20800-25200 रुपए प्रति क्विंटल।

सूखा मेवा : गोला टिपटूर 155-175, बादाम गिरी 570-600, बादाम मामरा 1400-2500, काजू टुकड़ी 680-780, काजू साबुत 750-900, पिस्ता कच्चा 1250-1500, किशमिश 130-250, अखरोट 400-550, अखरोट गिरी 700-1000 रुपए प्रति किलो।







ग्वार व ग्वारगम : ग्वार जयपुर लाइन 3825, ग्वार बीकानेर लाइन 3875, ग्वारगम जोधपुर 8300 रुपए प्रति क्विंटल।

खबरें और भी हैं...