अमेरिका और ग्वाटेमाला के बाद पराग्वे ने भी येरूशलम में अपना दूतावास खोला
येरूशलम।| पराग्वे ने सोमवार को येरूशलम में अपने दूतावास का उद्घाटन किया। इसी के साथ पराग्वेे ऐसा तीसरा देश बन गया है, जिसने अपना दूतावास तेल अवीव से येरूशलम में शिफ्ट किया हो। उद्घाटन के दौरान पराग्वे के राष्ट्रपति होरासियो कार्टस और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू मौजूद रहे। अमेरिका ने पिछले हफ्ते ही ग्वाटेमाला को देखते हुए अपना दूतावास तेल अवीव से येरूशलम में शिफ्ट किया था। इसके विरोध में फिलिस्तीनी नागरिकों ने इजराइल में हिंसक प्रदर्शन किया था। इसे दबाने के लिए इजरायली सेना ने फायरिंग की थी। इस फायरिंग में 70 फिलिस्तीनी मारे गए थे, जबकि 2,400 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।