बांझाकुडी| गांव में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया व माखन मिश्री का भोग लगाया गया। बांजाकुडी गांव के रघुनाथद्वारा में प्रवचन देते हुए कथावाचक बाल मुनि बापू वृंदावन ने कहा कि ईश्वर की प्राप्ति के लिए माया का त्याग जरूरी है। माया त्याग के साथ ही भगवत प्राप्ति के साथ भव बंधन से मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा भागवत कथा सुनने मात्र से ही मानव का कल्याण हो जाता है। इसलिए समय निकालकर भागवत कथा अवश्य सुननी चाहिए। इस मौके पर हिम्मतसिंह जोधा, सुखदेव चौधरी, शंकरलाल राव, भगवतीप्रसाद दाधीच आदि मौजूद थे।