पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेल मैदान की प्रस्तावित जमीन पर रातोंरात किया कब्जा

खेल मैदान की प्रस्तावित जमीन पर रातोंरात किया कब्जा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मगरा क्षेत्र के रेलड़ा ग्राम पंचायत के काणेचा उदावतान के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान के लिए प्रस्तावित सरकारी जमीन पर रातोंरात अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कर दिया। सरपंच विक्रमसिंह चौहान ने उपतहसीलदार सेंदड़ा दिनेश कुमार साहू को ज्ञापन सौंपकर बताया कि काणेचा उदावतान के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान हेतू खसरा नंबर 43 में पांच बीघा जमीन आवंटित करने का प्रस्ताव लेकर उच्चाधिकारियों को 5 मार्च, 2017 को भेजा गया। मगर अभी तक आंवटन नहीं हुआ है। रविवार रात को छुट्टी का मौका देखकर कुछ अतिक्रमियों ने रातोंरात दो छोटे-छोटे कमरों का निर्माण कार्य कर दिया है। जिससे ग्रामीणों में भी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने अतिशीघ्र अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

सेंदड़ा. खेल मैदान में किया गया अतिक्रमण।

प्रस्तावित खेल मैदान में अतिक्रमण की शिकायत मिली है। हल्का पटवारी को मौका मुआयना कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। उसके बाद अतिक्रमियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। -दिनेश कुमार साहू उपतहसीलदार, सेंदड़ा

खबरें और भी हैं...