9 साल पहले श्रीलंका ने तमिल विद्रोहियों के संगठन लिट्टे के खात्मे का ऐलान किया था
आज ही के दिन 2009 में श्रीलंका सरकार ने एलान किया कि 25 साल से तमिल विद्रोहियों के साथ हो रही जंग को सेना ने जीत लिया है। सेना ने देश के उत्तरी हिस्से पर कब्जा किया और लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को ढेर कर दिया गया। सेना के मुताबिक अंतिम लड़ाई में 250 विद्रोही मारे गए। 72,000 लोग युद्ध से ग्रस्त इलाकों को छोड़कर सुरक्षित जगह पहुंचे। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक 2009 में 20 जनवरी और 7 मई के बीच 7,000 लोग मारे गए थे। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने वहां युद्ध अपराधों की जांच की मांग की है।
खास  भारत ने गैरकानूनी गतिविधियां संबंधी अधिनियम के तहत लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) पर 14 मई 1992 को प्रतिबंध लगा दिया था।