पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाराणसी हादसा : सेतु निगम के एमडी राजन मित्तल को हटाया

वाराणसी हादसा : सेतु निगम के एमडी राजन मित्तल को हटाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेके श्रीवास्तव को सेतु निगम का नया एमडी बनाया गया

लखनऊ | उत्तर प्रदेश सेतु निगम के एमडी राजन मित्तल को गुरुवार को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह जेके श्रीवास्तव को सेतु निगम का नया एमडी बनाया गया है।

वाराणसी हादसे में सीएम ने 3 सदस्यों की टीम गठित कर 48 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। रिपोर्ट आने के पहले यह कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट में इनका नाम शामिल हो सकता है इसलिए कार्रवाई की गई है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, जेके श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया। इसके पहले घटनास्थल पहुंचे मौर्य ने बुधवार को निगम के चार अफसरों को सस्पेंड कर दिया था। मंगलवार की शाम एक निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के दो बीम गिर गए थे, जिसके कारण 18 लोगों की मौत हो गई थी।

खबरें और भी हैं...