पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हड़ताल के कारण श्रमिकों को नहीं मिल रहा भुगतान

हड़ताल के कारण श्रमिकों को नहीं मिल रहा भुगतान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देसूरी | नरेगा संविदा कार्मिकों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर 17वें दिन भी हड़ताल जारी रही। जिससे देसूरी पंचायत समिति के मनरेगा कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं श्रमिकों को भुगतान के साथ रोजगार भी नहीं मिल रहा है। गुरुवार को देसूरी पंचायत समिति में कार्यरत मनरेगा कार्मिकों ने प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखकर उन्हें शीघ्र ही स्थाई करने की मांग की है। इस दौरान राजेंद्रसिंह राजपुरोहित,प्रकाश मेघवाल,जयपाल दादेलिया,दिलीप मेघवाल,केसरसिंह मीणा,जीवन कुमार सैन,राजेंद्रसिंह सहित संविदा कार्मिक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...