पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गड्ढे में दबे युवक के शव का पोस्टमार्टम, परिजनों को सौंपा

गड्ढे में दबे युवक के शव का पोस्टमार्टम, परिजनों को सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिजनों की रिपोर्ट पर कंपनी के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज

भास्कर न्यूज | रोहट

पुलिस ने गुरुवार को हादसे में मृत मजदूर गुरुप्यारसिंह पुत्र सरजीतसिंह निवासी हनुमानगढ़ का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। वहीं बीएसएनएल अधिकारी के अनुसार मुख्य केबल फॉल्ट होने से रोहट क्षेत्र सहित भांवरी, मणिहारी, डरी सहित 120 के करीब गांवों में सेवाएं बाधित हो रखी है। साथ ही रोहट कस्बे के जालोर रोड क्षेत्र में भी दूसरी केबल के फॉल्ट के कारण सेवाएं बाधित है। थानाधिकारी प्रेमप्रकाश ने बताया कि पुलिस द्वारा मृतक के मामा रेशमसिंह की रिपोर्ट पर कंपनी के खिलाफ लापरवाही पूर्वक कार्य करने से मौत हो जाने की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। विदित रहे कस्बे के जालोर तिराहे पर फोरलेन के निकट जालोर की ओर जा रहे रास्ते के सड़क किनारे मोड़ में बुधवार रात को श्याम टेलीकॉम व बीएसएनएल की केबल फाल्ट को सही करने के लिए खोदे जा रहे गड्ढे में अचानक मिट्टी ढहने से दबने के कारण मजदूर की मौत हो गई थी।

हादसे के बाद भी खुला पड़ा गड्ढा : हादसे के बाद खुदा हुआ गड्ढा यथावत है। फॉल्ट भी निकाला जाना है, किंतु गड्ढे के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से अवरोधक आदि नहीं लगाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...