पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति और राज्य सरकार के बीच वार्ता में आज तय होगा आंदोलन का रुख

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति और राज्य सरकार के बीच वार्ता में आज तय होगा आंदोलन का रुख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की शनिवार को सचिवालय में राज्य सरकार की मंत्रिमंडलीय उप समिति से वार्ता होगी। इसके बाद गुर्जर आरक्षण आंदोलन का रूख स्पष्ट होगा। गुर्जरों ने 15 मई को हुई बयाना महापंचायत में राज्य सरकार काे एक हफ्ते का आरक्षण विवाद समाधान का अल्टीमेटम दिया था। गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने 23 मई को पीलूपुरा में गुर्जरों की महापंचायत भी बुलाई थी। गुर्जर नेता हिम्मत सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने 13 बिंदुओं का प्रस्ताव संघर्ष समिति को दिया था। जिसमें 12 ऐसे बिंदु थे, जिसे राज्य सरकार एक घंटे के अंदर लागू करा सकती थी। लेकिन सरकार ने अब तक एक भी बिंदु पर एक्शन नहीं लिया है। राज्य सरकार की तरफ से मंत्री राजेंद्र राठौड़ की अध्यक्षता में ये वार्ता होगी।

खबरें और भी हैं...