- Hindi News
- National
- शिक्षक शिविर शिक्षा विभाग की गलफांस बने, शिक्षिकाओं को कैमरे लगे कमरों में ठहराया
शिक्षक शिविर शिक्षा विभाग की गलफांस बने, शिक्षिकाओं को कैमरे लगे कमरों में ठहराया
जयपुर | शिक्षक प्रशिक्षण आवासीय शिविर शिक्षा विभाग की गलफांस बन गए हैं। जयपुर सांगानेर ब्लॉक में असमंजस की स्थिति के चलते एक ही दिन में शिविरों को लेकर 2 आदेश जारी हुए। एक आदेश में तृतीय श्रेणी शिक्षकों का 21 मई से होने वाला पहला चरण निरस्त किया तो 1 घंटे बाद पहले चरण को 21 मई से यथावत करने के निर्देश जारी किए गए। उधर, भीलवाड़ा जिले के सुहाणा के मॉडल स्कूल में 16 मई से शुरू हुए वरिष्ठ अध्यापकों के आवासीय शिविर को लेकर भी हंगामा खड़ा हो गया। यहां जिन कक्षों में शिक्षिकाओं को ठहराया गया था, वहां सीसीटीवी कैमरे लगे थे। कैमरे ऑन थे। शिक्षिकाओं ने विरोध करते हुए आला अफसरों को शिकायत दर्ज कराई।