पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अफसरों ने बताया स्टेट सिक्युरिटी प्लान

अफसरों ने बताया स्टेट सिक्युरिटी प्लान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देश पश्चिमी राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र पुलिस के स्टेट एक्शन प्लान पर शुक्रवार जयपुर में राज्य पुलिस मुख्यालय में विस्तार से चर्चा की गई है। पुलिस के आधुनिकीकरण को लेकर गठित हाई पॉवर्ड कमेटी की बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव विवेक भारद्वाज ने की। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव दीपक उप्रेती, गुजरात के प्रमुख गृह सचिव मनोज अग्रवाल, महाराष्ट्र के डीजी सतीश कुमार माथुर, मध्यप्रदेश के एडीजी विपिन माहेश्वरी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। नेशनल सिक्युरिटी गार्ड, सीएफएसएल हैदराबाद, आर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड, सीआरपीएफ, नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो, डीसीपी डब्ल्यू के अधिकारी भी मौजूद रहे।

कमेटी सदस्यों ने वर्ष 2018-19 के प्रस्तावित स्टेट एक्शन प्लान पर विस्तार से चर्चा की। केन्द्रीय गृह मंत्रालय की राज्यों की पुलिस के आधुनिकीकरण में सहयोग की योजना के तहत राज्यों के एक्शन प्लान पर चर्चा के लिए इस हाईपॉवर्ड कमेटी का गठन किया गया है। इन 6 राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अफसरों ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए प्रस्तावित स्टेट सिक्युरिटी प्लान का प्रस्तुतीकरण किया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2012-13 से लेकर अब तक की भौतिक और वित्तीय उपलब्धियों की जानकारी दी। प्रस्तुतीकरण में केन्द्रीय गृह मंत्रालय की इस योजना के तहत राज्य पुलिस को मिले सहयोग, राज्य सरकार द्वारा 5 वर्षों में पुलिस आधुनिकीकरण के लिए दिए वित्तीय संसाधनों का भी प्रस्तुतीकरण किया गया। एसीएस दीपक उप्रेती ने आधुनिकीकरण के प्रावधानों की जानकारी दी। डीजीपी ओ.पी. गलहोत्रा ने राजस्थान पुलिस की ओर से अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए किए जा रहे अभिनव कार्यों से अवगत कराया। एडीजी भूपेन्द्र कुमार दक ने राजस्थान पुलिस की वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए प्रस्तावित स्टेट एक्शन प्लान का प्रस्तुतीकरण किया।

पुलिस के आधुनिकीकरण को लेकर गठित हाई पॉवर्ड कमेटी की बैठक पीएचक्यू में हुई

खबरें और भी हैं...