लंबित व निस्तारित आवेदनों काे लेकर असमंजस, एफआरओ कोर्ट में तलब
जोधपुर | हाईकोर्ट की खंडपीठ ने लांग टर्म वीजा के आवेदन पत्रों के निस्तारण की स्थिति को लेकर एफआरओ श्वेता धनखड़ को व्यक्तिगत रूप से 25 मई को तलब किया है। कोर्ट ने केंद्र व राज्य सरकार दोनों स्तर पर आवेदन पत्रों के निस्तारण में देरी पर भी नाराजगी जताई। पाक विस्थापितों के पुनर्वास व अन्य सुविधाओं को लेकर स्वप्रेरणा से प्रसंज्ञान लेते हुए दर्ज की गई जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान लांग टर्म वीजा के कितने आवेदन केंद्र को भेजे गए और कितने निस्तारित किए गए, इस संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं होने पर सुनवाई लंच तक स्थगित कर दी गई।