पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दूरसंचार क्षेत्र से निकाले लोगों को रोजगार में मदद देगी सरकार

दूरसंचार क्षेत्र से निकाले लोगों को रोजगार में मदद देगी सरकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूरसंचार क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा से जिन लोगों की नौकरी जा रही है, सरकार उन्हें वैकल्पिक रोजगार दिलाने में मदद करेगी।

इसके तहत उन्हें नए सिरे से प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जा रही है। दूरसंचार सचिव अरुणा सुंदरराजन ने कहा कि हम पब्लिक वाई-फाई और भारतनेट जैसे रोजगार के नए अवसरों को खोलने की कोशिश कर रहे हैं। वे यहां एक कार्यक्रम से इतर मीडिया से बातचीत कर रही थीं। रिलायंस जियो के 5 सितंबर 2016 को बाजार में उतरने के बाद प्रतिस्पर्धा के चलते दूरसंचार क्षेत्र में 90,000 से अधिक नौकरियां चली गई हैं। सुंदरराजन ने कहा, ‘सरकार तीन स्तरों पर प्रयास कर रही है। सबसे पहले निचले स्तर के कर्मियों का भविष्य सुनिश्चित करेंगे। ऐसे लोग आमतौर पर रिटेल आउटलेट्स में काम करते हैं।

पब्लिक वाई-फाई और भारतनेट जैसे रोजगार के नए अवसरों को खोलने की कोशिश

जियो से पहले 70% से ज्यादा थी वॉयस रैवेन्यू की हिस्सेदारी

रिलायंस जियो की एंट्री से पहले इंडस्ट्री के कुल रैवेन्यू में वॉयस की 70% से ज्यादा हिस्सेदारी थी। रिलायंस जियो ने कॉल फ्री कर दिए और डेटा से रैवेन्यू जुटाने पर ध्यान केंद्रित दिया। इससे मौजूदा कंपनियों की वित्तीय स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ा।

5जी टेक्नोलॉजी पर समिति की रिपोर्ट अगले महीने

सुंदरराजन ने 5जी टेक्नालॉजी पर कहा कि सरकार द्वारा बनाई गई समिति अगले महीने रिपोर्ट सौंपेगी। उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि 5जी टेक्नोलॉजी के मामले में भारत एक लंबी छलांग लगाएगा और खुद अपनी क्षमताओं को विकसित करेगा।

खबरें और भी हैं...