पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिहार के चारा घोटाले का खुलासा करने वाले अमित खरे को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का सचिव बनाया

बिहार के चारा घोटाले का खुलासा करने वाले अमित खरे को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का सचिव बनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाले का खुलासा करने वाले नौकरशाह अमित खरे को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का सचिव बनाया गया है। खरे एनके सिन्हा का स्थान लेंगे, जो 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी खरे अभी झारखंड में सेवा दे रहे हैं। उन्होंने 1996 में चईबासा के डिप्टी कमिश्नर रहते हुए चारा घोटाले का खुलासा किया था, जिसमें बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद शामिल थे और इस मामले में वे सजा पा चुके हैं।

केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 24 अधिकारियों को इधर से उधर किया है। वाणिज्य मंत्रालय में स्पेशल सेक्रेटरी अनूप वाधवा को उसी मंत्रालय में ओएसडी बनाया गया है। वे 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रही रीता तेवतिया का स्थान लेंगे। दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी एमएम कुट़्टी काे पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। वे 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे केडी त्रिपाठी का स्थान लेंगे। कुट्टी दिल्ली में कांग्रेस की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित के प्रिंसिपल सेक्रेटरी और चीफ सेक्रेटरी थे। रीना रे को स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में शुक्रवार को केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...