पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फरारी से भी महंगी है यह कस्टमाइज्ड मोटरसाइकल

फरारी से भी महंगी है यह कस्टमाइज्ड मोटरसाइकल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूयॉर्क | हार्ले-डेविडसन ने दुनिया की सबसे महंगी बाइक पेश की है। हार्ले डेविडसन की यह बाइक हीरों से जड़ी हुई है। हार्ले डेविडसन ब्लू एडिशन सॉफ्टेल स्लिम एस पर आधारित इस बाइक का बॉडीवर्क पर कस्टम रेट्रो-स्टाइल में काम किया गया है। फ्यूल टैंक पर दो कटआउट्स हैं, बांये वाले पर 5.40 कैरेट के हीरे वाला रिंग दिया गया है। दूसरी तरफ कस्टम-मेड वॉच दी गई है। बाइक को बनाने के लिए स्विस क्राफ्ट्समेन, जर्मन डिजाइनर्स ने 2500 घंटे तक काम किया है। बाइक की कीमत करीब 12.18 करोड़ रुपए रखी गई है।

हार्ले डेविडसन की इस बाइक में गोल्ड प्लेटेड पार्ट्स और डायमंड लगे हैं, कीमत 12 करोड़ रु.

सोलर चार्जिंग के साथ आईफोन एक्स टेस्ला गोल्ड

मॉस्को | रूस की स्मार्टफोन एसेसरीज मेकर केवियर ने आईफोन के लिए टॉप क्लास का कवर तैयार किया है। इसका नाम आईफोन एक्स टेस्ला रखा गया है। इसे सोलर एनर्जी से चार्ज कर सकते हैं। केवियर ने यह फोन इलोन मस्क को समर्पित किया है जो टेस्ला सीईओ हैं। पहला फोन उन्हीं को भेजा जाएगा। इसमें बैक पैनल पर कैमरे के साथ गोल्डन फिनिशिंग दी गई है। यह हर आईफोन एक्स के साथ अटैच नहीं हो सकता। केवियर ने इसकी कीमत करीब 3.11 लाख रुपए तय की है।

खबरें और भी हैं...