नई दिल्ली | 104 यात्रियों को लेकर उड़ा विमान टेक ऑफ के तुरंत बाद क्यूबा की राजधानी हवाना में क्रैश हो गया। हादसे में कितने लोगों की मौत हुई यह अभी साफ नहीं हो पाया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को जोस मार्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक बोइंग 737 विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घरेलू विमान हवाना से होलगुइन शहर जा रहा था। विमान में 104 यात्री सवार थे। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है।
अभी तक दुर्घटना की वजह का पता नहीं चल पाया है।