बेंगलुरू | कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी सोमवार को दिल्ली में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलेंगे। इस दौरान कांग्रेस और जेडीएस के बीच मंत्री पदों पर चर्चा होगी। इसी बीच, रविवार को कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस के साथ 30-30 महीने के लिए मुख्यमंत्री पद बांटने के किसी फॉर्मूले पर कोई डील नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यह तय हो चुका है कि जेडीएस सीएम पद साझा नहीं करेगा।