पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंदौर दूसरे साल भी सबसे साफ शहर, जयपुर फास्टेस्ट मूवर स्टेट कैपिटल

इंदौर दूसरे साल भी सबसे साफ शहर, जयपुर फास्टेस्ट मूवर स्टेट कैपिटल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली/जयपुर | मप्र का इंदौर लगातार दूसरे साल फिर देश का सबसे साफ-सुथरा शहर बनकर उभरा है। भोपाल दूसरे और चंडीगढ़ तीसरे नंबर पर रहे। स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 में झारखंड को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य चुना गया।

राजस्थान के दो शहर जयपुर और कोटा अलग-अलग श्रेणियों में अव्वल रहे। जयपुर को फास्टेस्ट मूवर स्टेट कैपिटल का खिताब मिला तो कोटा को बेस्ट सिटी इन सिटीजन फीडबैक का। इस वर्ष के स्वच्छता सर्वे में सम्मानजनक स्थान दिलवाने के लिए दैनिक भास्कर ने नगर निगम जयपुर के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाया था। शेष | पेज 2



स्वच्छता के लिए नगर निगम ने स्वच्छता प्रतियोगिता भी आयोजित की थी। आवास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार शाम स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के नतीजे घोषित किए। इसका मकसद देश भर के शहरों में स्वच्छता के स्तर का आकलन करना है। पुरी ने कहा कि सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले शहरों के नाम पुरस्कार वितरण के दिन किए जाएंगे। स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 के तहत देश के सभी 4,200 शहरों में सफाई की स्थिति का आकलन किया गया। सर्वेक्षण 4 जनवरी से शुरू किया गया था। पिछले साल इसमें सिर्फ 434 बड़े शहरों को शामिल किया गया था, जबकि 2016 में सिर्फ 73 शहर शामिल थे। 2014 से स्वच्छ भारत अभियान के तहत शुरू किया गया यह तीसरा सर्वेक्षण है। अभियान की जमीनी हकीकत जानने के लिए ही हर साल स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाता है।

3-10 लाख की आबादी वाले(मीडियम) शहरों में मैसूर सबसे साफ-सुथरा

- सबसे साफ-सुथरा शहर- मैसूर, कर्नाटक

- फास्टेस्ट मूवर मीडियम सिटी- भिवंडी, महाराष्ट्र

- बेस्ट सिटी इन सिटीजन फीडबैक- परभणी, महाराष्ट्र

- बेस्ट सिटी इन इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज- अलीगढ़, उत्तर प्रदेश

- बेस्ट सिटी इन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट- मैंगलोर, कर्नाटक

देश के सबसे साफ शहर

1. इंदौर

2. भोपाल

3. चंडीगढ़

राजधानियों में ग्रेटर मुंबई अव्वल

सबसे साफ-सुथरी राजधानी- ग्रेटर मुंबई, महाराष्ट्र

फास्टेस्ट मूवर स्टेट कैपिटल- जयपुर, राजस्थान

बेस्ट स्टेट कैपिटल इन सिटीजन फीडबैक- रांची

बेस्ट स्टेट कैपिटल इन इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज- पणजी, गोवा

बेस्ट स्टेट कैपिटल इन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट- ग्रेटर हैदराबाद, तेलंगाना

10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में सबसे साफ विजयवाड़ा

सबसे साफ-सुथरा शहर- विजयवाड़ा

फास्टेस्ट मूवर बिग सिटी- गाजियाबाद, यूपी

बेस्ट सिटी इन सिटीजन फीडबैक- कोटा

बेस्ट सिटी इन इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज- नागपुर

बेस्ट सिटी इन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट- नवी मुंबई

जयपुर के लोगों के सहयोग से ही हमारी रैंकिंग सुधरी है। हम बेहतर प्रयास करेंगे और नंबर वन बनेंगे। अशोक लाहोटी, मेयर, जयपुर

खबरें और भी हैं...