राजस्थान में कड़ी परीक्षा, हमें राष्ट्र धर्म निभाना है: गजेंद्र
भीलवाड़ा| केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्र धर्म निभाने की सलाह दी है। बुधवार को सर्किट हाउस में उन्होंने कहा कि ‘मैं मानता हूं कि शायद राज में जैसी अपेक्षा थी उसके अनुरूप हमारे काम नहीं हो पाए। हो सकता है कुछ व्यक्तिगत काम की अपेक्षा की थी और उसकी पूर्ति नहीं हुई हो लेकिन हमें राष्ट्रधर्म निभाना है।’ अब राजस्थान का चुनाव परीक्षा की घड़ी है। अब राजस्थान की तरफ पूरा देश निगाहें लगाए बैठा है।
इसलिए हमें इसे चुनौती मानते हुए अभी से तैयारी में लगना है। प्रदेशाध्यक्ष बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह आलाकमान को तय करना है। ज्यादा जानकारी चाहिए तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से पूछिए।