पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेहुल चौकसी ने पीएनबी के साथ 7,000 करोड़ की धोखाधड़ी की

मेहुल चौकसी ने पीएनबी के साथ 7,000 करोड़ की धोखाधड़ी की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीबीआई ने बुधवार को मुंबई की विशेष अदालत में ज्वैलर मेहुल चौकसी और 17 अन्य के खिलाफ चार्जशीट फाइल कर दी। इसके मुताबिक मेहुल की कंपनियों ने पंजाब नेशनल बैंक के साथ करीब 7,000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की। सीबीआई ने चौकसी के खिलाफ 50 गवाहों से पूछताछ की। चार्जशीट में उसकी कंपनियों गीतांजलि जेम्स, गिली इंडिया और नक्षत्र के साथ बैंक कर्मचारियों के भी नाम हैं। पीएनबी में 13,000 करोड़ रुपए के घोटाले में यह दूसरी चार्जशीट है। पीएनबी ने इस सिलसिले में 13 फरवरी को सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई थी। सीबीआई ने 14 मई को हीरा कारोबारी और मेहुल के भांजे नीरव मोदी के खिलाफ चार्जशीट फाइल की थी। बुधवार को दायर चार्जशीट उससे अलग है। जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि नीरव मोदी के खिलाफ सप्लीमेंटरी चार्जशीट भी जल्द फाइल की जाएगी। नई चार्जशीट में भी पीएनबी की पूर्व सीईओ ऊषा अनंतसुब्रमण्यम और दो कार्यकारी निदेशकों (ईडी) के नाम हैं। ऊषा अभी इलाहाबाद बैंक की प्रमुख हैं। वित्त मंत्रालय के कहने पर उनके और पीएनबी के दोनों ईडी- के.वी. ब्रह्माजी राव और संजीव शरण के अधिकार छीन लिए गए हैं। इनके नाम नीरव मोदी के खिलाफ दायर चार्जशीट में भी हैं।

चार्जशीट में आरोप : मेहुल की कंपनियों ने पीएनबी को 7,000 करोड़ का चूना लगाया

मेहुल चौकसी की कंपनियों ने 143 लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) और 224 फॉरेन लेटर ऑफ क्रेडिट (एफएलसी) के जरिए पीएनबी को 7,000 करोड़ रु. का चूना लगाया।

पीएनबी अधिकारियों ने भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं के नाम एलओयू और एफएलसी जारी किए। एलओयू/एफएलसी के आधार पर चौकसी की कंपनियों को कर्ज दिए गए।

बैंक अधिकारी ‘स्विफ्ट’ मेसेजिंग सिस्टम के जरिए विदेशी शाखाओं को एलओयू की सूचना भेजते थे। लेकिन जांच से बचने के लिए आंतरिक सॉफ्टवेयर में इसकी जानकारी नहीं भरते थे।

शीर्ष अधिकारी जानते थे एलओयू से कैसे धोखाधड़ी होती है

2016 में इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) की चंडीगढ़ शाखा में एलओयू का घोटाला सामने आया था। आईओबी की गारंटी पर पीएनबी की दुबई शाखा ने कर्ज दिए थे। उस समय ऊषा अनंतसुब्रमण्यम पीएनबी की एमडी एवं सीईओ थीं। चार्जशीट के मुताबिक पीएनबी के शीर्ष अधिकारियों को पता था कि एलओयू से कैसे धोखाधड़ी की जा सकती है। आईओबी का घोटाला सामने आने के बाद रिजर्व बैंक ने दिशानिर्देश जारी किए थे, लेकिन पीएनबी ने उन्हें लागू नहीं किया। ऊषा अनंत के अलावा दोनों ईडी और जीएम नेहल अहद इन फाइलों की प्रोसेसिंग करते थे। ऊषा मई 2017 तक पीएनबी की प्रमुख थीं।

खबरें और भी हैं...