सरसों में तेजी, चीनी में नरमी , ग्वार सीड और गम में गिरावट
जयपुर| सरसों सीड में तेल मिलों की लिवाली के असर से बुधवार को इसके थोक भाव और मजबूत हो गए। खाद्य तेलों में भी बढ़त रही। चीनी के थोक भाव मांग के अभाव में टूट गए। वायदा बाजार की नरमी से ग्वार सीड और ग्वार गम में भी गिरावट रही। किराना बाजार में भी सुस्ती हावी रही।
अनाज-दालें: गेहूं की मांग घटने से भावों में मामूली नरमी रही। दालों में मांग के अभाव में भाव स्थिर रहे।
तेल-तिलहन: सरसों सीड में स्टाकिस्टों की लिवाली और वायदा की तेजी के असर से भाव 25 रुपए प्रति क्विंटल तक बढ़ गए। इसके असर से जयपुर सरसों एक्सपेलर में भी सुधार दर्ज किया गया। डॉलर में मजबूती के असर से बॉम्बे पाम में भी तेजी रही।
ग्वार-गम: वायदा की नरमी के असर से ग्वार सीड और ग्वार गम के थोक भाव टूट गए। ग्वार गम 150 रुपए प्रति क्विंटल घट गया जबकि ग्वार सीड में 75 रुपए तक की नरमी रही।
अनाज: गेहूं मिल डिलीवरी नया 1810-1815, गेहूं दड़ा 1700-1725, मक्का लाल 1300-1500, बाजरा 1125-1150, ज्वार सफेद 2200-2250, ज्वार पीली 1650-1700, जौ लूज 1350-1400 रुपए प्रति क्विंटल।
गुड़-चीनी: चीनी 2670-2780 (जीएसटी व मंडी टैक्स अलग से), गुड़ 2600-2800 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड। दाल-दलहन: मूंग मिल डिलीवरी 4800-5000, मोठ 3300-3400, चौला 3700-3800, उड़द 3500-3600, चना जयपुर लाइन 3700-3900, मूंग मोगर 6000-6300, मूंग छिलका 5800-6200, चोला मोगर देसी 4400-4950, उड़द मोगर 4400-5000, अरहर दाल 4900-5400, चना दाल मीडियम 4250-4300, चना दाल बोल्ड 4500-4750 रुपए प्रति क्विंटल।
तेल-तिलहन: सरसों 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों मिल डिलीवरी 3990-3995, बॉम्बे सोया रिफाइंड तेल 7520, जयपुर सरसों एक्सपेलर 7660, बॉम्बे पाम 7250, मूंगफली लूज गुजरात 8000 रुपए प्रति क्विंटल।