पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लालपुरा घाटा के पास ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

लालपुरा घाटा के पास ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंदड़ा | लालपुरा घाटा सरहद में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। एक गंभीर घायल हो गया।

भास्कर न्यूज | सेंदड़ा

राष्ट्रीय राजमार्ग 162 पर लालपुरा घाटा सरहद में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। हैड कांस्टेबल युसुफ मोहम्मद ने बताया कि बनेवड़ी जालिया ब्यावर निवासी सोनूसिंह पुत्र पूनमसिंह व सरविना जवाजा ब्यावर निवासी तेजपालसिंह पुत्र केसरसिंह बुधवार सवेरे करीब 5:30 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर सेलिबेरी से अपने गांव बनेवड़ी की तरफ जा रहे थे कि राष्ट्रीय राजमार्ग 162 लालपुरा घाटा सरहद में एक ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे सोनूसिंह की मौके पर मौत हो गई। वहीं तेजपालसिंह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

खबरें और भी हैं...